गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर नोएडा पंजाबी समाज द्वारा आयोजित छबील सेवा
नोएडा। पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर नोएडा पंजाबी समाज द्वारा बॉटनिकल गार्डन के निकट आयोजित छबील का कार्यक्रम श्रद्धा,उत्साह एवं सेवा भावना के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

संस्था के अध्यक्ष राजीव अजमानी ने बताया कि सर्वप्रथम गुरु जी की अरदास से कार्यक्रम की शुरुआत हुई और सुबह 10 से 4 बजें तक कार्यक्रम चलता रहा जिसमें हजारों राहगीरों, यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को शीतल शरबत एवं प्रसाद (ब्रेड पकौड़ा एवं काले चने का प्रसाद) वितरित किया गया।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की कृपा और सभी के सहयोग से यह सेवा कार्य सफल रहा हम भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।
संस्था के महासचिव रणधीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु साहिब के त्याग, तपस्या, सहिष्णुता एवं मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।

इस अवसर पर नोएडा पंजाबी समाज के संस्था के संयोजक विपिन मल्हन, कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, संयोजक सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार तेजपाल अरोड़ा, संस्था के संरक्षक सरदार हरजीत सिंह साहनी, संजीव भयाना, कमल इलेक्ट्रा, जी. एस. चढ्ढा, राजन खुराना, एम.पी.सिंह, इंदर मोहन कुमार, राहुल नैयर, सरदार परमजीत सिंह बमराह, सरदार सरबजीत सिंह बमराह, गुरजीत सिंह, रजनीश चोपड़ा, संदीप मल्होत्रा, ए. के. सहगल, अशोक खन्ना, अशोक शर्मा, राकेश कोहली सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाज सेवियों एवं जन प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा नोएडा पंजाबी समाज द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
अंत में संगत के कल्याण एवं विश्व शांति की अरदास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


