ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स द्वारा दीवाली पर ज़रूरतमंद बच्चो में मिठाई का वितरण 

ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स द्वारा दीवाली पर ज़रूरतमंद बच्चो में मिठाई का वितरण 

दीवाली के शुभ अवसर पर ज़रूरतमंद बच्चो में मिठाई वितरीत का कार्यक्रम ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स ट्रस्ट द्वारा किया गया। ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य रमेश, प्रमोद, आमिर के नेतृत्व में 24th अक्टूबर, 2022 को दिवाली के पावन पर्व पर मिठाई वितरण का यह नेक कार्य किया गया, यह सेवा किसी पुण्य से कम नही। फरीदाबाद के स्लम क्षेत्र में गरीब बच्चो को चिप्स, कुरकुरे, मिठाई आदि वितरित किये गए, सभी ने ट्रस्ट का हार्दिक आभार प्रकट किया। ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स दिव्यांग लोगो की सहायता करती है, इसमें सभी सदस्य मुख्य रूप से दिव्यांग हैं। सामाजिक कार्य का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, दिव्यांग होते हुए भी इस तरह के कार्य करना हम सभी के लिए गर्व की बात है, यह प्रशनिय कार्य है। हम सभी समाज के लोग हैं, सभी यदि मिलकर ऐसे ही सहायता और सहयोग करे तो बहुत ही अच्छा कार्य सिद्ध होगा। रमेश ने कहा कि बच्चो के चेहरे पर कुछ पाने की खुशी साफ झलक रही थी, प्रमोद ने कहा पहली बार इन सभी के साथ मिलकर खुशियां बाटना अच्छा लग रहा है।

आमिर का कहना है की जब कोई मनुष्य अपनी शारीरिक बाधाओं को नज़र नदाज़ करके  दृढ़ निश्चय मनोबल सहित किसी भी प्रकार से कठोर लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रयास करता है तो मंजिले खुद ब खुद उसका इन्तेजार करने लगती है।

ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स सामाजिक एवं जागरूकता के क्षेत्र में कदम दर कदम आगे बढ़ रहा है, यह पुरे दिव्यांग समाज के लिए गौरव की बात है, ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स को अभी तक कई मंत्रियो एवं मुख्य - मंत्रियो द्वारा सम्मानित किया जा चूका है।