सुजीत कुमार बने सफाई कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष व गामा बने मंत्री

सुजीत कुमार बने सफाई कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष व गामा बने मंत्री

गाजीपुर बिरनो उत्तर प्रदेश सफाई राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न विकास खंड बिरनो सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ इस मौके पर गामा यादव मंत्री , कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार ,उपमंत्री संजय यादव, संयुक्त मंत्री चंद्रिका, संगठन मंत्री प्रहलाद, लेखाकार उत्तम कुमार, मीडिया प्रभारी रविंद्र मिश्रा चुने गए।

इस मौके पर अध्यक्ष राजन यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहां की है संगठन में बल होता है सफाई कर्मचारियों का शोषण अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सफाई कर्मचारियों की हर समस्या को लेकर शासन और प्रशासन से मिलने का भी कार्य किया जाएगा आए दिन कहीं न कहीं यह सुनने को मिलता है कि सफाई कर्मचारियों को लेकर कार्यवाही की जाती है लेकिन अब बिना किसी जांच के और तथ्यों के आधार पर कार्यवाही नहीं की जाएगी इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा कौशल्या देवी, ब्लॉक मंत्री मीरा देवी, ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन कुशवाहा मौजूद रही ।

बिरनो एडीओ पंचायत अवनेन्द्र कुमार ने निर्वाचित सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहां की संगठन के साथ रहे और अपने कार्यों के प्रति भी गतिशील बने रहे।