अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि पूजन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ सफल आयोजन
नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर श्री जी गौ सदन, सेक्टर-94, नोएडा में योग दिवस समारोह, नए कार्यालय उद्घाटन , गौ माता के लिए छप्पन भोग, गौ शिशुओं (वछिया एवं बछड़ों) हेतु वाड़ा , निर्माण के भूमि पूजन तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 8:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से हुआ। योग प्रशिक्षक अमरदीप ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया। संस्कार संयोजक अजय अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक रामरतन शर्मा के मार्गदर्शन में योग सत्र अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

योग सत्र के उपरांत गौ संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से गौ वत्स (वछिया एवं बछड़ों) हेतु वाड़ा निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न किया गया। इस महत्वपूर्ण सेवा परियोजना के संयोजक विपिन मल्हन , दीपक गौतम एवं एन.के. अग्रवाल रहे।
भूमि पूजन में श्रीमती अन्नू मल्हन, श्रीमती नीलम गौतम, श्रीमती लवली गुप्ता, श्रीमती सुधा भदौरिया, श्रीमती सुनीता मित्तल, श्रीमती समीक्षा गंगल, श्रीमती कविता गंगल, श्रीमती मधु मेहता, श्रीमती अनीता गोयल श्रीमती विमला अग्रवाल एवं श्रीमती अनिता गुप्ता, पल्लवी राघव, डॉली राणा, सहित अनेक मातृशक्ति एवं गणमान्य सदस्यों ने सहभागिता की।
सहयोगी संस्था श्रीजी गौ सदन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल एवं महासचिव सुशील भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति, सनातन जीवन मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए समाज से इस पुनीत कार्य में सहयोग का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश चौहान (जिलाध्यक्ष, महानगर नोएडा) एवं संजय बाली (सांसद प्रतिनिधि) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. वैष्णव, डॉ. विनोद, डॉ. कौशिक, डॉ. एस.पी. जैन, श्री संजय शर्मा एवं श्री संतोष गुप्ता के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
सेवा संयोजक संजय गोयल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में मधुमेह, रक्तचाप एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जाँचें की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, परिषद सदस्यों एवं गौ भक्तों ने इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान एवं उपरांत सभी अतिथियों, बन्धुओं एवं मातृशक्ति के लिए CA आर.के. अग्रवाल के आतिथ्य में चाय, नाश्ता एवं सात्विक भोजन/प्रसाद की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, मधुसूदन दादू, डॉ. टी.एन. गोविल, केशव गंगल, देवेन्द्र गंगल, अनिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विपिन मल्हन, दीपक गौतम, राकेश गुप्ता, राकेश शर्मा, नरेश शर्मा, संतोष बंसल, मुकेश सिंघल, अरविंद कुमार, सलिल गुप्ता, डॉ. यतेन्द्र सिंह राणा, सीए सुरेन्द्र गुप्ता, सौरभ शर्मा, आलोक सिंह, सुनील सेठ, बृजमोहन अग्रवाल, आशीष सिंह, राजेन्द्र गर्ग, एस.सी. गोयल, सुधीर गोयल, राजीव अजमानी, सीए मनोज अग्रवाल एवं तरुण गोयल सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता , सचिव अखिलेश भदौरिया , कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक , महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती सुनीता मित्तल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल एवं उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मित्तल द्वारा किया गया।
अंत में भारत विकास परिषद, नोएडा ने समाज में स्वास्थ्य, संस्कार, सेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण के अपने संकल्प को पुनः दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


