महाराजा अग्रसेन जयंती पर छात्रों को किया गया सम्मानित, हुई माता की चौकी
नोएडा। अग्रवाल मित्र मण्डल द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती का आयोजन बड़ी धूमधाम से महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर-33 में किया गया। प्रातः 10 बजे सामूहिक हवन किया गया, इसके पश्चात् मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मानित किया गया, इस अवसर पर फेलिक्स अस्पताल के सहयोग से निशुल्क मैडिकल चैकअप कैम्प भी लगाया गया साथ ही निशुल्क फिजियोथैरेपी भी की गई।

शारदीय नवरात्रि में प्रथम नवरात्रि की संध्या पर माता की चौकी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय सांसद डा. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, नोएडा पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम, भाजपा महानगर नोएडा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, डा. डी.के.गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विकास बंसल (संयोजक), सुरेश गुप्ता (अध्यक्ष), प्रदीप कुमार अग्रवाल (महासचिव), सुशील कुमार सिंघल (कोषाध्यक्ष), राजेन्द्र जैन, संजय गोयल, बलराज गोगल, संदीप अग्रवाल, सुनील गुप्ता, अशोक गोयल, विपिन अग्रवाल, नेत्रपाल अग्रवाल, ऍड- अनिल गोयल, अमीश राजवंशी, पुनीत गर्ग, अनुज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, विकल गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज गोयल, विजय गुप्ता उपस्थित रहे।


