एसपी कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक की मौत 

एसपी कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक की मौत 

 गाज़ीपुर एसपी कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक क्लर्क संतोष पांडेय उम्र 47 वर्ष की बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया ख़बर है की प्रयागराज के तेलियरगंज निवासी संतोष पांडेय एसपी कार्यालय में उप निरीक्षक क्लर्क पद पर कार्यरत थे और काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे तभी बुधवार की दोपहर में उनकी तबीयत खराब हो गई उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई वह अपने परिवार के साथ रहते थे घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद दिलाने के लिए निर्देशित किया।