फर्जी उपकरणों के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर थाना मुहम्मदाबाद, गाजीपुर पुलिस द्वारा एक शातिर अपराधी को दो फर्जी अंगुल चिन्ह का क्लोन, एक अदद एन्ड्रायड मोबाईल OPPO RENO-7 PRO 5G, दो अदद आधार कार्ड छायाप्रति,जिसमे एक फर्जी व एक अदद असली आधार कार्ड व दस हजार रुपये नकद के साथ एक गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में बीते शुक्रवार को देर शाम उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे तभी मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर स्थित यू0बी0आई0 ग्राहक सेवा केन्द्र के समीप 1 शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम पंकज कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ग्राम नेनोरा थाना नवादा जिला नवादा राज्य बिहार बताया । इस संबध में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त द्वारा किये गये उक्त अपराध के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


