डॉ. सुभाष गुप्ता और उनके सुपुत्र द्वारा नंदी पार्क की गायों को चारा खिलाने की सेवा

डॉ. सुभाष गुप्ता और उनके सुपुत्र द्वारा नंदी पार्क की गायों को चारा खिलाने की सेवा

गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुभाष गुप्ता द्वारा संस्थान की गाजियाबाद इकाई और श्रीमान धवल गुप्ता के संयुक्त प्रयास से साप्ताहिक नंदी हरा चारा सेवा गाजियाबाद स्थित नंदी पार्क में 12 जून को सुबह 8:00 बजे गाजियाबाद के मेयर की उपस्थिति में उनके कर कमलों और उनके साथ  श्रीमान डॉ. सुभाष गुप्ता और उनके सुपुत्र श्रीमान धवल गुप्ता के कर कमलों द्वारा की जायेगी l

 सेवा के उपरांत नंदी पार्क में कार्यरत महिला निगम कर्मचारियों को जलपान व सैनिटरी पैड भी वितरित किया जाएंगे l साथ ही साथ बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए उनको छाता भी दिया जाएगा ।

डॉ. सुभाष गुप्ता जी के अनुसार सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही और सेवा की भावना दिखाने वाले मनुष्य से दिव्य कोई और नहीं इसीलिए सेवा करने का मौका कभी नहीं छोड़ना चाहिए । सभी साथियों से निवेदन है समय पर पहुंचकर पुण्य लाभ कमाएं l

आगे आने वाले समय में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष माननीय डॉ. सुभाष गुप्ता जी रक्त दान कैंप का समारोह आयोजित करेंगे और इसके इलावा कुछ गरीब मरीजों की मदद भी की जायेगी ।