सपा की सरकार मे होता था भ्रष्टाचार- ओमप्रकाश राजभर

सपा की सरकार मे होता था भ्रष्टाचार- ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर । सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जहूराबाद विधानसभा के विधायक ओमप्रकाश राजभर अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने दुनिया के साथ हमको भी धोखा दिए। ये अति पिछड़ों के दुश्मन लोग हैं, हक की बात करिए तो बुरा है । वही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर बिजनेश करने का भी आरोप लगाया। वही शिवपाल यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वो खुद ही दुश्मन है, यादव को छोड़कर शेष जातियां प्रदेश में पाई जाती हैं किस जाति को आगे बढ़ाने का काम किए हैं। अगर बीजेपी दुश्मन है तो सपा बसपा क्यों नहीं एक हो जाते।

ये बातें आज गाजीपुर के मरदह थाना इलाके के मरदह बाजार में कही। ओमप्रकाश राजभर रसड़ा विधानसभा से सपा प्रत्याशी रहे महेंद्र चौहान के घर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। जहां पर मीडिया से बातचीत के दौरान ओमप्रकाश ने अखिलेश यादव को धोखेबाज करार देते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की चार बार सरकार रही है, और चार बार व्यापार किए और पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी को लोग गुंडाराज की संज्ञा देते हैं और आज भी वह मोहर हटी नहीं है और उनके साथ हम रहे हैं । कौन सा व्यापार किए, दुनिया को भी धोखा दिया है और हम को भी धोखा दिए हैं। ये अति पिछड़ों के दुश्मन लोग हैं, हक की बात करिए तो बुरा है । वहीं उन्होंने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण किसने खत्म किया, समाजवादी पार्टी ने किया, उसमें कौन सा बिजनेस है। राजभर ने कहा कि 4 सितंबर 2013 को हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि 27 फ़ीसदी जो आरक्षण पिछड़ों को लागू है 12 जातियां उस आरक्षण का लाभ ले रही हैं, सभी जातियों का उसका लाभ दिया जा रहा है, यह नहीं दिखाई दिया । उत्तर प्रदेश सरकार को जब हाईकोर्ट ने आदेश दिया उस वक्त अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे उस वक्त यह बात नहीं समझ में आया, जब पुलिस की भर्ती हो रही थी तब पुलिस लाइन तोड़ी जा रही थी क्यों, उन्होंने सवाल किया कौन बिजनेस कर रहा था, बनारस की पुलिस लाइन रात को तोड़ दी गई । इटावा से समाजवादी पार्टी के लोग लाकर भर्ती कर दिए, वाराणसी मंडल के लोग नहीं हुए तो पुलिस लाइन की चाहरदीवारी तोड़ दिए। कोई थाना बता दो उत्तर प्रदेश का जिस थाने में यादव सिपाही ना हो, वो एक जाति की पार्टी बनाकर रह गए। जुलाहा, साईं शेख, पठान आदि जो 2 गुना से वोट देते हैं, वह उनका भी नहीं हुए तो और किसी का क्या होंगे । वही मीडिया ने कानपुर देहात में मां-बेटी की मौत पर सवाल किया तो कहा कि देखिए जो सरकार की पॉलिसी है भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए तो उसकी चपेट में कुछ अधिकारी वाहवाही लूटने के चक्कर में देखिए कानून बना है। संविधान बना है और संविधान के अनुसार किसी भी भूमिहीन को हटाने से पहले उसको बसने के लिए जमीन की व्यवस्था कराई जाए उसके बाद उसको नोटिस दिया जाए कि वहां की जमीन दे दी गई है पट्टा हो गया है और उस पर जाकर अपना कब्जा करिए तब उसको खाली कराना चाहिए । लेकिन वह वाही में कुछ अधिकारी उस जमीन पर जाकर के मनमानी करते हैं तो उसका नतीजा रहा है मां बेटी की मौत। वही मीडिया ने ओमप्रकाश राजभर के पार्टी से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी विधायक हैं और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जेल में कुछ भी होता है तो जेल प्रशासन की मिलीभगत से ही होता है । वही मीडिया ने शिवपाल यादव के गाजीपुर आने के दौरान बीजेपी को 2024 और 2027 में समाप्त करने की बात पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह तो खुद ही दुश्मन है यादव को छोड़कर शेष जातियां प्रदेश में पाई जाती हैं किस जाति को आगे बढ़ाने का काम किए हैं। अगर यह दुश्मन है तो सपा बसपा क्यों नहीं एक हो जाते। वही मीडिया से ओमप्रकाश राजभर ने 2024 चुनाव की तैयारी पर कहा कि हम किसी से कम तैयारियों में नहीं जुटे हुए हैं हम से ज्यादा कौन जमीन पर चल रहा है