पांच हजार कि छिनैती करता है यह प्रधान , मुकदमा दर्ज

पांच हजार कि छिनैती करता है यह प्रधान  , मुकदमा दर्ज

 गाजीपुर  बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के तिसड़ा गांव निवासी सोनू सिंह ने भाला बुजुर्ग गांव के ग्राम प्रधान सहित दो अज्ञात पांच हजार की छिनैती का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी की रात 10 बजे वह अपनी बुआ चकफरीद के यहां से वापस घर लौट रहा था। नौरंगाबाद चट्टी के पास पीछे से चार पहिया ने ओवरटेक कर बाइक रोकी। चार पहिया से तीन लोग उतरे और पिटाई कर जेब में रखे पांच हजार रुपये, मोबाइल और बाइक की चाभी छीन ली। तीन बदमाशों में एक ग्राम प्रधान बृजेश यादव भी थे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।