विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर पति, सास,ससुर भेजे गए जेल

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर पति, सास,ससुर भेजे गए जेल

गाज़ीपुर  नंदगज स्थानीय पुलिस ने रविवार को सुबह दहेज हत्या के आरोपी एक महिला सहित दो को गिरफ्तार कर सम्बन्धित घारा में चालान कर जेल भेज दिया ।

     थाना क्षेत्र के श्रीगंज गांव में शनिवार को सुबह एक विवाहित संजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी । मृतिका के पिता गुड्डू बिंद निवासी सिलाइच थाना मोहम्दाबाद ने थाने में तहरीर देकर मृतका के पति ,जेष्ठ , ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था । रविवार को उप निरक्षक मंसा राम गुप्ता अपने हमराहियों के साथ आरोपियों के घर दबिश देकर पति चन्दन बिंद ,ससुर हरिश्चंद्र बिंद सास ज्ञानती देवी को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धारा में चालान कर दिया । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि एक आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में में स्पष्ट नहीं हो पाया है।बिसरा को सुरक्षित रखा गया है जांच के लिए भेजा जाएगा।