पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर समाजवादीयों ने दी श्रद्धांजलि 

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर समाजवादीयों ने दी श्रद्धांजलि 

   गाज़ीपुर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रहे महान समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव जी के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि नेताजी दलित, पिछड़े अल्पसंख्यको तथा शोषित वंचित दबे कुचले लोगो की आवाज थे हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर समाजवादी पार्टी और नेताजी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही नेता जी का सिद्धांत था और हम सभी को नेताजी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना होगा,

श्रद्धांजलि सभा के अंत में राजेंद्र यादव ने कहा कि हमें आप सभी समाजवादियों की यह जिम्मेदारी है कि हम नेताजी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए दलित पिछड़े की बातों को बुलंद करें यही नेताजी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी, आज केंद्र और प्रदेश में सत्ता की राजनीति हो रही है बदले की भावना से सरकार में कुंठित मानसिकता के लोगों के द्वारा कार्यवाही की जा रही है जिस तरह से बुलडोजर का भय दिखाकर आम जनमानस को छला जा रहा है वह दिन दूर नहीं जब लोग मतदान करने के लिए भी जाने से कतरने लगेंगे स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता अब गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी हुई नजर आ रही है सभी कार्यकर्ताओं को नेता जी के सपनों को साकार करने के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को एक बार फिर प्रदेश की बागडोर देने के लिए साथ चलकर जनता के बीच आवाज बुलंद करना होगा।

इस मौके पर उपस्थित रहे कमलेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुनील यादव दी चौकीदार संघ, चंद्रभान गुप्ता, रामरती यादव , अमित ठाकुर जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, सुरेंद्र राय, अपरबल यादव, चंद्रिका यादव, राधे यादव ,मारकंडेय यादव ,गोपाल यादव, मेवा यादव प्रधान ,लालजी यादव राष्ट्रीय लोक दल ,नरेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य ,जितेंद्र चौहान विधानसभा महासचिव, मुकेश गोड़,सुनील यादव सोनू, इत्यादि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संग्राम यादव मास्टर साहब ने किया।