प्रधानमंत्री की माता निधन पर समाजवादियों ने दी श्रद्धांजली

प्रधानमंत्री की माता निधन पर समाजवादियों ने दी श्रद्धांजली

गाजीपुर समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में शोक सभा व्यक्त किया गया। इस शोक सभा में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की माता हीरा बेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया और दो मिनट का मौन‌ रखकर मृतक आत्मा की शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी ।

इस शोक सभा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा,मुन्नन यादव, गोपाल यादव, निजामुद्दीन खां,अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोवर्धन यादव, दिनेश यादव रविन्द्र प्रताप यादव,सिंकदर कन्नौजिया कमलेश यादव, रमाशंकर यादव नरेंद्र कुशवाहा,अभिनव सिंह, छन्नू यादव,पारस यादव,तिलक यादव आदि उपस्थित थे।