एसजीआई ने 2025 के दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का किया सफलतापूर्वक आयोजन

एसजीआई ने 2025 के दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का किया सफलतापूर्वक आयोजन

नोएडा: सत्यम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, जो देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है तथा प्रतिष्ठित एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई से संबद्ध है, ने आज सफलतापूर्वक अपना वार्षिक दीक्षांत समारोह 2025 आयोजित किया।

सम्माननीय मुख्य अतिथि प्रो. उज्ज्वला चक्रदेव, कुलपति, एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई ने विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में स्नातकों को डिग्रियां प्रदान कीं। इस अवसर पर डॉ. स्नेह सिंह (चेयरपर्सन, एसजीआई), सीए डॉ. प्रदीप गुप्ता (सचिव), डॉ. बिनीता अग्रवाल (प्राचार्या, एससीई), डॉ. वंदना जागलान (प्राचार्या, एसएफआई) डॉ. नीतू मल्होत्रा (उप- प्राचार्या, एसएफआई), सुश्री नेहा अग्रवाल, विभागाध्यक्ष अकादमिक, एससीई, एवं विभागाध्यक्ष बीए, बीकॉम, बीएससी,सुश्री प्रीति गोयल (इंडस्ट्री हेड एवं आईक्यूएसी समन्वयक, एससीई), डॉ. एम. आलम (डीन, एसएसजेएमसी), डॉ. प्रियंका सरकार (एचओडी, एसएसजेएमसी) सहित सभी विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। 

कुलपति प्रो. उज्ज्वला चक्रदेव ने स्नातक छात्राओं को बधाई दी और उन्हें अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने तथा अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं, उनके परिवारों और शिक्षकों की उपस्थिति ने एसजीआई की शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुई।
इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बी.डिज़ाइन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैशन डिज़ाइन पाठ्यक्रम, बी.एड और बीएमएम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के स्नातकों को डिग्रियां प्रदान की गईं। सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट की छात्रा ने विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल स्थान प्राप्त किया । छह छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया। एसजेएमसी सहित अन्य छात्राओं को भी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

सत्यम फैशन इंस्टिट्यूट की छात्राएं विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, शीर्ष और स्वर्ण पदक में शामिल रही: ऐश्वर्या अग्रवाल फ्रॉम लाइफस्टाइल एक्सेसरी डिज़ाइन
सत्यम स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की छात्राएं विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, शीर्ष पांच छात्राओं में शामिल रहे:
निकिता रावत - विश्वविद्यालय की स्वर्ण पदक विजेता (बीए मास मीडिया)
 प्रिया गोयल - द्वितीय रैंक
 स्वाक्षी कुमार - चौथा रैंक
 साक्षी गोस्वामी - पांचवां रैंक

शिवानी तिवारी - कॉलेज स्तर की टॉपर (पत्रकारिता स्पेशलाइज़ेशन)
मंसीमर कौर - कॉलेज स्तर की टॉपर (एनिमेशन स्पेशलाइज़ेशन)
सत्यम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन  के शीर्ष में शामिल रही छवि जिंदल
प्राचार्य डॉ. बिनीता अग्रवाल (एससीई), डॉ. वंदना जागलान (एसएफआई) और डॉ. नीतू मल्होत्रा (उप- प्राचार्या, एसएफआई), ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें संस्थान की वर्षभर की उपलब्धियों को दर्शाया गया। इसके बाद, डीन, एसएसजेएमसी डॉ. एम. आलम ने सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर प्रकाश डाला और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। दीक्षांत समारोह ने एसजीआई के छात्राओं के भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया, जो उत्कृष्टता और नवाचार की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।