रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक की दर्दनाक मौत
मुहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) स्थानीय कोतवाली अंतर्गत परसा गांव के नजदीक रेलवे ट्रैक पर 2 जुलाई की रात लगभग 8 बजे एक युवक की पैसेंजर ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राम परसा निवासी उमेश राम पुत्र स्वर्गीय प्रताप राम उम्र लगभग( 30) वर्ष, बलिया वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से कटकर मौत हो गई । परिजनों के अनुसार उमेश लगभग 7:30 बजे कहीं से लौटकर घर आया। घर आने के बाद वह शौच करने के लिए पास ही के रेलवे लाइन के उस पार चला गया। उधर से शौच के पश्चात लौटते समय बलिया से आ रही बलिया वाराणसी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया ।जिससे कट कर घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली के एस एस आई राजीव त्रिपाठी अपने सदल बल घटनास्थल पर रवाना हो गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


