पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति जनता को जागरूक किया ,पुलिस के सहायता नम्बरो की जानकारी दी
पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति जनता को जागरूक किया ,पुलिस के सहायता नम्बरो की जानकारी दी
मरदह । बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत उप निरीक्षक विवेक कुमार पाठक महिला कांस्टेबल ज्योति कुमारी के द्वारा मरदह बाजार के चौराहे तिराहे पर नागरिकों को साइबर फ्राड के प्रति जागरूक किया एवं मरदह बाजार स्थित तिराहे पर आयोजित चौपाल में लोगो को जानकारी दी। आपात स्थिति में पुलिस सहायता हेतु 1930,1090,112 मोबाइल नम्बर पर पुलिस को कॉल कर पुलिस की सहायता लेने की जानकारी दी । बताया कि आम जनता की सुविधा एवं सहायता के लिए विभिन्न मोबाइल नम्बर है जिन पर आवश्यता अनुसार फोन करने पर पुलिस की सहायता उपलब्ध होती है । इस जानकारी से स्वयं अवगत होने के साथ ही दूसरों को जागरूक करे। किसी अज्ञात नम्बर से कॉल आने पर या ओटीपी मांगने पर किसी भी हाल में फोन करने वाले को विवरण नही बताए । ऐसी सावधानी से अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है ।


