पर्यावरण सुरक्षा पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

पर्यावरण सुरक्षा पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

नोएडा। अल्बर्ट मॉडर्न स्कूल, निठारी, सेक्टर 31 नोएडा में विलेज केयर फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण सुरक्षा पर एक  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया इस चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय पंडित भजन लाल शास्त्री ग्राम निठारी जोकी एक शिक्षाविद एवं भवानी इंटर कॉलेज सदरपुर सेक्टर 44 नोएडा के फाउंडर सदस्य भी थे की स्मृति में कराया गया इस चित्रकला प्रतियोगिता के जज श्री आशीष कसाना,  राजकुमार शर्मा एवं श्री किशन शर्मा थे। 

जजों द्वारा सिलेक्ट की गई चित्रकलाओं में प्रथम पुरस्कार नीतू गौतम, द्वितीय पुरस्कार वर्षा गौतम, एवं तृतीय पुरस्कार सत्यम कुमार के अलावा भी सात अन्य पुरस्कार भी उन बच्चों को दिए गए जिनकी कलाकृति 4 से 10 तक की श्रेणी में आई थीl स्कूल के लगभग 200  बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी दिया गयाl प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसी भी विद्यार्थी से कोई भी शुल्क नहीं लिया गया यह पूर्णतया निशुल्क थी।

संस्था का उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने और उसे प्रदर्शित करने का था। इस मौके पर विलेज केयर फाउंडेशन की अध्यक्षता श्रीमती विमलेश शर्मा सचिव श्री दिनेश भारद्वाज कैशियर श्रीमती संतोष शर्मा, अल्बर्ट मॉडर्न स्कूल निठारी के प्रिंसिपल अंकित सिंह के अलावा स्कूल की टीचर्स  काजल वर्मा, प्रतिमा यादव, प्रतिमा, यादव शीतल सीमा देवी आदि लोक उपस्थित।