प्रधानमंत्री गुजरात में लगभग 1100 करोड़ रुपये की रेल अवसंरचना परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री गुजरात में लगभग 1100 करोड़ रुपये की रेल अवसंरचना परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे

विनोद तकियावाला, स्वतंत्र पत्रकार                   

अहमदाबाद। भारतीय रेलवे के आज दिन खास होने वाला है,आज का यह गुजरात व भारतीय रेलवे व वेर्स्टन रेलवे को एक नई सौगात मिलने जा रही है। जी हाँ प्रधानमंत्री आज को गुजरात में लगभग 1100 करोड़ रुपये की रेल अवसंरचना परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।सर्वविदित रहे कि  इस रेल इंफ्रा परियोजना ने राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में बहुत बड़ा योगदान देने वालाहै।

खासकर कनेक्टिविटी,रोजगार,पर्यटन व व्यापार में सुलभता के असंख्य अवसर खुलेगें।नरेन्द्र मोदी गुजरात के अमरेली में आयोजित एक समारोह में लगभग 1100 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल अवसंरचना परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।भुज-नलिया गेज परिवर्तन परियोजना के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चरल परियोजना  -भुज - नलिया रेल लाइन गेज परिवर्तन (101.40 किमी):

इसकी मुख्य विशेषताएं: -परियोजना लागत: 1094.37 करोड़ रुपये लंबाई -101.40 किमी

बड़े पुल -24,छोटे पुल: 254,आरओबी: 3,आरयूबी: 30,स्टेशनों की संख्या -11
भुज - नलिया गेज परिवर्तन परियोजना 1094.37 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई है। इस खंड में 24 बड़े और 254 छोटे पुलों के साथ-साथ 3 रोड ओवर ब्रिज और 30 रोड अंडर ब्रिज शामिल हैं।इस खंड के पूरा होने के साथ,भुज- नलिया मीटर गेज लाइन को भारतीय रेल की यूनी-गेज नीति के तहत ब्रॉड गेज लाइन में बदल दिया गया है।

इस खंड ने कच्छ जिले के दूरदराज के इलाकों को बाकी रेल नेटवर्क के साथ निर्बाध ब्रॉड गेज रेल संपर्क प्रदान किया है।इस रेल लाइन ने पोर्ट कनेक्टिविटी को भी बढ़ाया है और कच्छ जिले में पोर्ट के रास्‍ते निर्यात/आयात को बढ़ावा दिया है। इस क्षेत्र में सीमेंट उद्योगों को भी काफी बढ़ावा मिला है और इससे नमक,खनिज और अन्य कच्चे माल का कुशल परिवहन भी सुगम हुआ है।इन विकासों से रोज़गार के अधिक अवसर पैदा हुए हैं,जिससे इस क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सहायक होगी।