किसानों के लिए सकारात्मक परिवेश उत्पन्न करना हमारी प्राथमिकता है - अनिल तालान

किसानों के लिए सकारात्मक परिवेश उत्पन्न करना हमारी प्राथमिकता है - अनिल तालान

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने नोएडा मीडिया क्लब  सेक्टर 29 में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि भारतीय किसान यूनियन अम्बावता छोड़ कर आए अनेकों पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में आस्था जताते हुए राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जीवन सिंह की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण कर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक ) में शामिल हुए।

 राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान ने कहा 

 इस प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान ने कहा कि देश का किसान दिक्कत में है और देश के किसानों के लिए सकारात्मक परिवेश उत्पन्न करना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में छुट्टा पशु  किसानों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है और उसी के साथ ही खेतों में टू वेल की बिजली के बिल माफ किए जाएं। आगे उन्होंने कहा कि अगर हम गौतम बुध नगर की बात करें तो यहां के किसानों की भूमि को अर्जित कर बड़े-बड़े कारखाने लगाए गए हैं। अच्छी बात है कि देश के विकास के लिए कारखाने लगाए गए हैं मगर हमारी सरकार से मांग है कि यहां के स्थानीय किसानों के बच्चों को भी उनकी शिक्षा के आधार पर प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराए जाएं।

किसान यूनियन अम्बावता छोड़ कर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) में शामिल हुए

मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) में शामिल हुए मे शुमार है परवीन शर्मा, संजय शर्मा, श्याम यादव, मनीष शर्मा, नरेश यादव, राहुल यादव, विक्रम चौहान, शौर्य ठाकुर, भरत नागर, संजय नागर, दीपक बच्चश, रोताश चौहान, बदले कसाना, बबलू मुल्ला, अमरीश शर्मा, सुशील शर्मा आदि हुए सम्मलित।

इस मौके पर प्रकाश फौजी, दया प्रधान, वीरेन्द्र शर्मा, विभोर शर्मा, विकास शर्मा, बोबी नागर,भूपेंद्र शर्मा, प्रदीप अम्बावता, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी रहे मौजूद।