नोएडा : संभाजी नगर में पावनखिंड दौड़ का हुआ आयोजन

नोएडा : संभाजी नगर में पावनखिंड दौड़ का हुआ आयोजन

नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभाजी नगर में जिसमें सेक्टर 74 से 79 सेक्टर नोएडा की सोसाइटी आती है पावनखिंड दौड़ का आयोजन किया गया।

पावनखिंड का स्मरण करते हुए इस दौड़ का आयोजन किया गया,

पावनखिंड वह स्थान है जहां 300 मराठे सैनिकों ने बाजीप्रभु देशपांडे के नेतृत्व में अभूतपूर्व व अकल्पनीय साहस व शौर्य का प्रदर्शन करते हुए 10000 यवन सैनिकों को 7 घंटों तक रोका ताकि शिवाजी महाराज सुरक्षित विशालगढ़ के किले तक पहुंच सकें

नमन है बाजीप्रभु देशपांडे व उन 300 मराठे सैनिकों को जिन्होंने काल को भी पराजित कर धर्म की रक्षा की।