विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर एनईए प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य अभियंता से की चर्चा
नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमण्डल महासचिव वी0 के0 सेठ के नेतृत्व में मुख्य अभियंता (वितरण) विद्युत नगरीय वितरण मण्डल नौएडा राजीव मोहन से सैक्टर-16, नौएडा स्थित कार्यालय में मिला तथा विद्युत संबंधी समस्याओं पर चर्चा की।
इन बिंदुओं पर चर्चा हुई-
विभाग द्वारा उद्यमियों से विगत 10 वर्ष पूर्व जमा की गई धनराशि को वर्तमान में जारी विद्युत बिलों में जोड़ कर भेजा जा रहा था । इस संबंध में पूर्व में बैठक में भी अवगत कराया गया था, लेकिन - विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से अवगत नही कराया ।
विगत कई दिनों से उद्योगों में कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है जिससे उद्यमियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है । अतः विद्युत संबधित तकनीकी खामियों को दुरूस्त किया जाए । विद्युत विभाग के पास जरूरी सामान का स्टाक न होने के कारण अनावश्यक विलम्ब होता है। अतः जरूरी सामान का भंडारण नौएडा में किया जाए।
कई जगहों पर विद्युत तारों से पेड़ों की टहनियाँ टकरा रही है जिससे कभी कोई अप्रिय घटना घटने का अंदेशा बना रहता है साथ ही टहनियों के तारों से टकराने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होती है ।
उपरोक्त समस्याओं को सुनने के पश्चात मुख्य अभियंता राजीव मोहन ने कहा कि पुराने बकाया धनराशि की मॉग पर कोई कार्यवाही नही की जाएगी। नौएडा में विद्युत वितरण का आधारभूत ढांचा पुराना हो चुका है । इसमें सुधार हेतु सरकार द्वारा फंड सैक्शन हो चुका है। इसमें सुधार हेतु हमारे द्वारा योजना बना ली गई है आशा है कि शीघ्र ही विद्युत संबंधी समस्याओं में सुधार होगा । पेडो की टहनियों की छटाई हेतु संबधित अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये गये है।
बैठक में एन. ई. ए. महासचिव वी0के0सेठ, वरि० उपाध्यक्ष हरीश जोनेजा, धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष आर.एम. जिंदल, सचिव कमल कुमार, राहुल नैययर, विरेन्द्र नरूला के साथ-साथ पियूष मंगला सम्मिलित थे।


