मुख्यमंत्री ईमानदार पर अधिकारी है भ्रष्टाचार मे लिप्त: अरुण सिंह
गाजीपुर, कान्हा हवेली महुआ बाग गाजीपुर में सर्व दलीय संघर्ष समिति के संयोजक व पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक गाजीपुर, अरुण कुमार सिंह के आवाहन पर संघर्ष समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई । आज की इस बैठक में कुछ ज्वलंत समस्याओं जिसमें किसानों की समस्या, बेरोजगार युवाओं की समस्या, महिलाओं के उत्पीड़न की समस्या, व्यापारी वर्ग में जी एस टी से खौफ की समस्या एवं दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार की समस्या पर विचार विमर्श किया

गया और लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नेता अरुण सिंह ने कहा कि हम संघर्ष समिति सदस्यों के साथ मिलकर किसानों, बेरोजगार युवाओं, व्यापारियों, उत्पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ूंगा। योगी जी कर्मठ ईमानदार और न्यायप्रिय मुख्यमंत्री हैं लेकिन शासन प्रशासन में बैठे हुए कुछ लोग सरकार को बदनाम करने की नीयत से जनता को बेवजह परेशान कर रहे हैं। हालांकि अरूण सिंह ने जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान के कार्यों को मुक्तकंठ से सराहा और उनका ध्यान जनहित की उपेक्षा, अनदेखी करने वाले भ्रष्ट, लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों की तरफ आकृष्ट किया। आगे अरुण सिंह ने कहा कि जनसेवा ही उनकी प्राथमिकता है और जनता को न्याय दिलाने के लिए वह संवैधानिक तरीके से हर आंदोलन, संघर्ष करने को तैयार हैं और रहेंगे। नेता अरुण सिंह ने एक बार पुनः करंडा ब्लाक में 40 लाख रुपए के हुए फर्जी

भुगतान करने और कराने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की जिला प्रशासन से मांग किया तथा हनुमान प्रजापति के अपहृत दोनों बच्चों को अतिशीघ्र ढूंढ कर लाने और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की पुलिस प्रशासन से मांग किया। बैठक की अध्यक्षता बटुक नारायण मिश्रा ने किया तथा संचालन मीडिया प्रभारी/महामंत्री गौतम मिश्रा एडवोकेट ने किया। आज़ की बैठक को सम्बोधित करने वालों में प्रमुख रूप से गौतम मिश्रा एडवोकेट, जयराम सिंह, अरविन्द बिंद, सुरेश सिंह एडवोकेट,बोधा जायसवाल,रामनगीना पांडेय, आसिफ खान, हिमांशु यादव, सिद्धांत सिंह करन, सत्येन्द्र यादव, दुर्गा पांडेय, महेंद्र राम, हनुमान प्रजापति, रामशब्द सिंह, लोहा सिंह, शिवदेवी सिंह प्रधान वगैरह ने संबोधित किया।


