मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित अकबर हुसैन का जनपद में हुआ जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित अकबर हुसैन का जनपद में हुआ जोरदार स्वागत

गाजीपुर संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार के अंतर्गत जनपद को प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने का स्थान मिला है राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नेशनल हैंडलूम सेंटर के प्रोपराइटर अकबर हुसैन और उनके उत्पादों का चयनित करते हुए जनपद को यह स्थान मिलते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी गाजीपुर के इमिलिया पहलवानपुर के जामदानी साड़ी तैयार करने वाले श्री अकबर हुसैन को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूर्व में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करते हुए जिले का नाम प्रदेश स्तर पर पहुंचाने पर बधाई भी दिया गया। साथ ही शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि कार्य में आने वाली

कठिनाइयों को दूर करने के लिए सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है जनपद में आगमन पर श्री अकबर हुसैन का पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत यादव के नेतृत्व में जंगीपुर स्थित आवास पर जोरदार स्वागत किया गया स्वागत में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे वही पूर्व अध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया इस मौके पर अकबर हुसैन ने कहा कि पुराने घर की स्थितियां बहुत ही नाजुक थी काफी परिश्रम करने के बाद शुरुआती दौर में अपने पारंपरिक कार्य बुनाई करता रहा पहले हमारे द्वारा जुट वाला हैंगिंग बुनाई का कार्य किया जाता था वाल हैंगिंग की बुनाई से लाभ कब मिलने के कारण कढुआ साड़ियां जिसमें मुख्य रुप से जंगला, रंग काट, और जामदानी साड़ियां की बुनाई का कार्य प्रारंभ किया इस कार्य में बनाने में कठिनाइयां जरूर आती रही है क्योंकि इसके कारीगर खुद ब खुद तैयार करने पड़ते थे लेकिन बेचने में उतने ही कम समय लगते हैं आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा यह सम्मान प्राप्त हुआ है हमें विश्वास है कि प्रदेश की सरकार भविष्य में इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए और भी व्यवस्था उपलब्ध कराएगी हमारे उद्योग धंधे में सैकड़ों की संख्या में कामगार है जिनमें महिलाओं के लिए प्रमुख व्यवस्था की गई है एक विकलांग महिला भी है जो बहुत ही ईमानदारी से अपने कार्यों को करती हैं हमारा प्रयास है कि गांव की गरीब बेटियां अपने हाथों में हुनर लेकर अपने ससुराल जाए और वह किसी पर आधारित ना रहे।

 अकबर हुसैन ने आगे बताया कि हमारी पत्नी जुलेखा खातून भाई अनवर अली अफजाल अंसारी हमारे इस उद्योग धंधे को बढ़ावा देने के लिए हमेशा लगे रहते हैं वही तीन बेटियां भी हैं जिन को अच्छी शिक्षा प्रदान कर पा रहा हूं हमारे द्वारा तैयार की हुई साड़ियां वाराणसी ,दिल्ली, बेंगलुरु ,अहमदाबाद तक बेची जाती है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अमरजीत यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में चार पहिया वाहनों के साथ जंगीपुर से होते हुए गाजीपुर, लंका ,मिश्र बाजार, महुआ बाग में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र यादव टिंकू , सखीचंद यादव सरफुद्दीन अंसारी रामजस यादव चंद्रजीत यादव किताब उद्दीन अंसारी सूर्यनाथ यादव असलम कुरेशी नीरज राम और घनश्याम जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे इस मौके पर आए हुए सभी लोगों का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत यादव ने आभार प्रकट किया।