नफ़रत के दौर में मोह्ब्बत का पैगाम, नोएडा में हुई रोजा इफ्तार पार्टी

नफ़रत के दौर में मोह्ब्बत का पैगाम, नोएडा में हुई रोजा इफ्तार पार्टी

समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव ने इफ्तार पार्टी का किया आयोजनकिया जिसके सभी धर्मों के लोग हुए शामिल।

नोएडा महानगर में पहली बार समाजवादी पार्टी में किसी ग़ैर मुस्लिम हिंदू ने रोजा इफ़्तार दावत का आयोजन किया। इसके लिए वहाँ उपस्थित प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग, पूर्व महानगर प्रवक्ता कुँवर बिलाल बरनी, सेक्टर 16 मस्जिद के इमाम मुफ़्ती मुबारक , पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष दिनेश यादव , शिक्षक सभा के महानगर अध्यक्ष राजेश अम्बावत , लोहिया वाहिनी के महानगर महासचिव हसीब सैफ़ी , महिला सभा प्रदेश सचिव बबली शर्मा,महिला सभा ज़िलाध्यक्ष शशि यादव, प्रशांत शर्मा , विकास कुमार साजिद ख़ान, आर्यन यादव , सौरव यादव , कुँवर अतहर अली, कुँवर हारून अहमद उपस्थित सभी लोगो ने अतुल यादव का आभार व्यक्त किया व उम्मीद की इस परम्परा को जारी रखते हुए अगली बार और बड़े पैमाने पर इसका आयोजन किया जाए ।

अतुल यादव ने कहा मेरा यह प्रयास है नफ़रत के दोर में दिलो में मोहब्बत बढ़ाई जाए जिससे एकता बने।

दीपक विग ने कहा आपसी भाईचारा के बिना देश तरक़्क़ी कर ही नहीं सकता सबको एक साथ आना ही पड़ेगा यह उसी का प्रतीक है । 
मुफ़्ती मुबारक ने कहा यह काम यह नये भाईचारे की शुरुआत है हम उम्मीद करते हैं नोएडा के सभी समाजवादी कार्यकर्ता इस मोहब्बत के पैग़ाम को आगे बढ़ाए ।

कुँवर बिलाल बरनी ने कहा यह आयोजन बहुत ज़ोरदार था गेम दिल से ख़ुशी हुई और सभी लोगो ने आभार व्यक्त करके इससे आगे भाईचारे बढ़ने की उम्मीद जताई ।