मारुति सुज़ुकी ने अपने ग्राहकों को सुविधा एवं संतुष्टि प्रदान करने हेतु अपने 5,000वें सर्विस टचपॉइंट का उद्घाटन किया

गुरुग्राम: मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने देश में अपना 5,000वां सर्विस टचपॉइंट का उद्घाटन किया। हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित इस टचपॉइंट का उद्घाटन मारुति सुज़ुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री हिसाशी ताकेउचि ने किया। सर्विस नेटवर्क में यह विस्तार कंपनी के अपने ग्राहकों को लगातार सुखद कार ओनरशिप अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया गया है। मारुति सुज़ुकी का सर्विस नेटवर्क देश के 2,500 शहरों में स्थित है।

इस उपलब्धि पर मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “मारुति सुज़ुकी में, हमने हमेशा 'ग्राहक सर्वोपरि' के सिद्धांत में विश्वास किया है, और हमारा प्रयास रहा है कि हम अपने महत्त्वपूर्ण ग्राहकों के लिए उनके कार खरीदने के अनुभव को सुविधाजनक और सुखद बना सकें। इसके लिए हम जितना संभव हो सके उतना अपने ग्राहकों के नजदीक पहुंचें एवं उन्हें उनके आस-पास ही मारुति सुज़ुकी सर्विस टचपॉइंट उपलब्ध कराएं, फिर चाहे वे किसी शहर के बीचोंबीच हों या किन्हीं दूरदराज के इलाकों में हों।"

मारुति सुज़ुकी ने अपने ग्राहकों को सुविधा एवं संतुष्टि प्रदान करने हेतु अपने 5,000वें सर्विस टचपॉइंट का उद्घाटन किया
 गुरुग्राम, 28 मई 2024:  मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने देश में अपना 5,000वां सर्विस टचपॉइंट का उद्घाटन किया। हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित इस टचपॉइंट का उद्घाटन मारुति सुज़ुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री हिसाशी ताकेउचि ने किया। सर्विस नेटवर्क में यह विस्तार कंपनी के अपने ग्राहकों को लगातार सुखद कार ओनरशिप अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया गया है। मारुति सुज़ुकी का सर्विस नेटवर्क देश के 2,500 शहरों में स्थित है। 

इस उपलब्धि पर मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “मारुति सुज़ुकी में, हमने हमेशा 'ग्राहक सर्वोपरि' के सिद्धांत में विश्वास किया है, और हमारा प्रयास रहा है कि हम अपने महत्त्वपूर्ण ग्राहकों के लिए उनके कार खरीदने के अनुभव को सुविधाजनक और सुखद बना सकें। इसके लिए हम जितना संभव हो सके उतना अपने ग्राहकों के नजदीक पहुंचें एवं उन्हें उनके आस-पास ही मारुति सुज़ुकी सर्विस टचपॉइंट उपलब्ध कराएं, फिर चाहे वे किसी शहर के बीचोंबीच हों या किन्हीं दूरदराज के इलाकों में हों।"

उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य अपनी सेल्स को बढ़ाना है, इसके लिए हमे सेल्स और सर्विस के लिए एक मज़बूत नेटवर्क की आवश्यकता होगी। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए, हम आने वाले वर्षों में और अधिक सर्विस टचपॉइंट को जोड़ेंगे। उल्लेखनीय रूप से, वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, हमने 400 सर्विस टचपॉइंट की स्थापना की है, जो किसी भी वित्तीय वर्ष में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि है। इनमें से कई नए सर्विस सेंटर नॉन- अर्बन मार्केट में स्थित हैं। अपने विस्तृत सर्विस नेटवर्क के माध्यम से, हम पिछले वित्तीय वर्ष में 25 मिलियन वाहनों की सर्विस करने में सफल रहे हैं जो कि एक रिकॉर्ड है।”

पिछले वर्षों के दौरान, मारुति सुज़ुकी ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सर्विस फॉर्मेट प्रस्तुत किए हैं जो कि इनोवेटिव होने के साथ-साथ इस उद्योग में पहली बार प्रस्तुत किए गए हैं। इसमें ब्रिक-एंड-मोर्टार फॉर्मेट के माध्यम से सर्विस प्रदान करने के साथ-साथ मोबाइल सपोर्ट के माध्यम से भी सर्विस प्रदान करना शामिल है, जिससे ग्राहकों के दरवाज़ें तक सर्विस उपलब्ध करायी जाती है। इसके अतिरिक्त, एक समर्पित Quick Response Teams पूरे देश में आपातकालीन सड़क सहायता प्रदान करती है। कई भाषाओं में वॉयस बॉट (BOT), डिजिटल जॉब कार्ड ओपनिंग (Digital job card opening), डिजिटल ओनर मैनुअल (Digital owner manual) आदि जैसे समाधानों के साथ, कंपनी बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए वाहन की सर्विस संबंधी क्षेत्र में डिजिटल प्रोसेस अपनाने में तेज़ी दिखा रही है।