भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा आज एन.ई.ए. भवन, सेक्टर-6, नोएडा में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, अनुशासन, एकता एवं सामूहिक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता में लगभग 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देशभक्ति एवं सांस्कृतिक समूहगान की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष श्री संजय कुमार गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय चेतना एवं संस्कारों को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि “जब अनेक स्वर एक साथ राष्ट्रभक्ति के गीत गाते हैं, तब केवल संगीत ही नहीं, बल्कि भारत की आत्मा भी मुखरित होती है।” उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य सेवा कार्यों के साथ-साथ समाज में संस्कार, समर्पण, सहयोग एवं राष्ट्रीय चेतना का प्रसार करना है। विद्यालयों के माध्यम से नई पीढ़ी में देशप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास परिषद की प्रमुख प्राथमिकताओं में है।

संजय कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही उनके आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचायक है तथा प्रत्येक प्रतिभागी अपने आप में विजेता है। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, संगीत शिक्षकों एवं अभिभावकों का बच्चों को प्रेरित एवं प्रशिक्षित करने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने निर्णायक मंडल से निष्पक्ष एवं प्रेरणादायक मूल्यांकन का आग्रह करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भारत विकास परिषद, नोएडा भविष्य में भी शिक्षा, संस्कृति, सेवा एवं संस्कार से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम पुरस्कार: जेपी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-128, नोएडा
द्वितीय पुरस्कार: उत्तराखंड पब्लिक स्कूल
 तृतीय पुरस्कार: जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल
विजेता विद्यालयों को ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र (Certificate) तथा रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एन.ई.ए. (नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष श्री विपिन मल्हन, महासचिव श्री वी. के. सेठ एवं समस्त पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में श्रीमती बबीता शर्मा, श्रीमती सुदेश एवं नरेश ने निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा के सचिव अखिलेश भदौरिया, संस्कार संयोजक अजय अग्रवाल, शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, डॉ. टी. एन. गोविल, एन. के. अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विनय शर्मा, राजीव अग्रवाल, केशव गंगल, दीपक गुप्ता, सीए विकास अग्रवाल (सेक्टर-107), सुनील सेठ, राजीव अजमानी, एडवोकेट आलोक सिंह, सीए सुरेन्द्र गर्ग, मुकेश सिंघल, राजीव अग्रवाल (सेक्टर-46), संजय गोयल, अभय अग्रवाल, चंद्रेश शर्मा, अतुल वर्मा, देवेन्द्र कंसल, रामरतन शर्मा, एस. पी. जैन, राजीव गोयल सहित परिषद के अनेक सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री संजय कुमार गुप्ता एवं सचिव अखिलेश भदोरिया ने सभी अतिथियों, विद्यालयों, निर्णायकों, सहयोगियों एवं उपस्थित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में “स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत” के निर्माण हेतु निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।