सांसद सुशील गुप्ता ने किया रोहिणी वार्ड नंबर-53 आप प्रत्याशी कुलदीप मित्तल  का समर्थन।

सांसद सुशील गुप्ता ने किया रोहिणी वार्ड नंबर-53 आप प्रत्याशी कुलदीप मित्तल  का समर्थन।

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आप नेताओ का दावा है कि इन चुनावों में पार्टी 230 सीटों पर चुनाव जीतेगी। उनका कहना है कि भाजपा के
पास इस एमसीडी चुनाव में बताने के लिए एक भी उपलब्धी नहीं है। दरअसल दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-8 पाॅकेट में आनंद जैन के निवास पर आरडब्लूए के सभी सदस्यों से  सांसद सुशील गुप्ता ने निगम प्रत्याशी कुलदीप मित्तल को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए समर्थन देने की अपील की। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को विश्वास दिलाया की आप पार्टी एमसीडी में जीत कर आने के बाद लोगो के हित के लिए काम करेगी।

इस मौके पर  समाजसेवी व एशिया  के सबसे ऊंचे ज्ञान मंदिर कुरुक्षेत्र के प्रधान राजेश गोयल, अग्रवाल सभा सेक्टर-8 की नवनियुक्त मैनेजिंग कमेटी के प्रधान जितेंद्र गोयल, महामंत्री शाम लाल, कोषाध्यक्ष संजय चौधरी एवं समस्त कार्यकारिणी की टीम अजय कुमार सिंघला, अजय गुप्ता, अमित बंसल, ललित कुमार बंसल, राकेश बंसल, संजीव गोयल, मनमोहन गुप्ता, नानक चंद मित्तल, सुरेश कुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, श्रवण गोयल, संजय गोयल, विजेंद्र जिंदल, आरडी मित्तल, सतीश गोयल, अनिल गोयल, सतीश तायल, राधेश्याम गर्ग, सतपाल गुप्ता, मयंक चौधरी, अनिल गोयल, धनीराम बंसल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।