गणतंत्र दिवस पर आदर्श शंकर इंटर कॉलेज हेतिमपुर गाज़ीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम

गणतंत्र दिवस पर आदर्श शंकर इंटर कॉलेज हेतिमपुर गाज़ीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम

गाजीपुर। आदर्श शंकर इंटर कॉलेज हेतिमपुर गाज़ीपुर में 26 जनवरी को देश का 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही। छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, कविताएं, चुटकुला, नाटक, गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय में छात्रों के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने बच्चों को संबोधित किया उन अमर शहीदों को भी याद दिलाई जिन्होंने हमारे देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी भी दे दी

संस्कृत कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिवकुमार सूरज यादव ज्योति श्वेता आरती सीता अनुराधा सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य वशिष्ट यादव एवं प्रधानाध्यापक पूनम यादव वर्षा रानी पूजा प्रभाकर अरुण कुमार वीर बहादुर उपस्थित रहे तथा इस कार्यक्रम का संचालन वीर बहादुर राम ने किया।