नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से कावड़ियों को हो रही है दिक्कत

नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से कावड़ियों को हो रही है दिक्कत

नोएडा। शिव भक्तिमय हुआ शहर नोएडा, जगह-जगह कावड़ियों के लिए शिविर चलाए जा रहे हैं, चारों तरफ बम बम भोले की जयकार लगी हुई है कावड़ियों की सेवा के लिए लोग दिन-रात सेवा में तत्पर है  वहीं सेक्टर 14ए स्थित शनि मंदिर काँवड शिविर के पास नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए अस्थाई शौचालय की स्थिति दयनीय है क्योकि शौचालय के नीचे का पार्ट टूटा हुआ है जिससे सारी गन्दगी वहीं पर बहार बह रही है।

आपको बताते चले कि अभी हाल ही में राष्ट्रपति महोदया द्वारा नोएडा को स्वच्छता के लिए पुरस्कार दिया गया है, वहीं नोएडा प्राधिकरण इस तरीके से कावड़ियों को सेवा प्रदान कर रहा है। 

 नोएडा प्राधिकरण से कांवड़ियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए  अस्थाई शौचालय की मांग की गई थी जिसे नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट इंजीनियर गौरव बंसल ने स्वीकृति देते हुए एक अस्थाई शौचालय भेजा लेकिन वह किसी भी तरीके से काम नहीं कर रहा है, टैंक की स्टोरेज वाला पार्ट टूटा हुआ है जिससे पानी और गंदगी नीचे गिर रहा है।

अध्यक्ष मान सिंह चौहान ने बताया कि हमने इसकी शिकायत गौरव बंसल से की है लेकिन देखते हैं की कितनी देर में इस समस्या का समाधान होगा क्योंकि कावड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 खबर लिखे जाने तक शौचालय नहीं बदल गया था