आईआईए ने उद्योग बंधु मीटिंग में उठाए उद्योग संबंधित समस्याएं
नोएडा। नोएडा हॉट सेक्टर-33ए में जिला श्रम बंधु की बैठक जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में की गई इस बैठक में आईआईए नोएडा अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने आईआईए की ओर से भाग लिया, बैठक में प्रमुख रूप से अतिक्रमण, यातायात जाम, प्रदूषण, पार्किंग, सीजीएसटी (CGST) से संबंधित समस्याएं, द्वारा उठाए गए अन्य सामान्य मुद्दों पर विचार किया गया। और विभिन्न स्थानीय उद्योगों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
नवीन गुप्ता ने सीआईएस और भमिू की दर को बढाओं जोकि यह संभव नहीं है इस मुददा पर भी चर्चा की।
8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश 8 साल बेमिसाल का आयोजन नोएडा हाट, डी-10, सेक्टर 32 में बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र भारद्वाज, सभापति और तेजपाल नागर विधायक विधानसभा क्षेत्र दादरी के साथ साथ इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भी भाग लिया, जिससे कार्यक्रम संस्कृतिक और उत्साहपूर्ण बना।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर आईआईए से अशुतोष चौहान, गुरमीत, शक्ति सिंह उपस्थित रहे। यह दिन उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ने का प्रतीक है।


