नोएडा पुलिस जनता के सेवा में, नवरत्न फाउंडेशन्स पुलिस की सेवा में
नोएडा। एक लम्बे अंतराल के पश्चात नवरत्न फाउंडेशन्स पुन: नोएडा पुलिस के लिये अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करने जा रहे हैं..जिससे सस्था अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
वो है शीघ्र ही नोएडा सेक्टर 33 में स्थित इस्कॉन मंदिर पर महिलाओं की सुरक्षा एवं किसी भी तरह के महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के के बचाव हेतु एवं त्वरित सुनवाई के लिये पिंक पुलिस बूथ मैजेस्टिक ऑटो लिमिटेड के CSR के तहत ओर CII के सहयोग से प्रारम्भ किया जा रहा है।
नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि अभी पिंक पुलिस बूथ को वहाँ स्थापित कर दिया गया है और कुछ ही समय में इसका औपचारिक उद्घाटन होने जा रहा है..हमें पूरी आशा है हमारा यह प्रयास नोएडा पुलिस की महिला सुरक्षा सेवाओं में अपना अहम स्थान बना पायेगा*..


