आईआईए प्रतिनिधि मंडल ने जेवर विधायक और विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर से की मुलाकात

आईआईए प्रतिनिधि मंडल ने जेवर विधायक और विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर से की मुलाकात

नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिशन चैप्टर के चेयरमैन नवीन गुप्ता ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर हरीश बंसल, एव जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह और जिला अध्यक्ष महेश सिंह से भेंटवार्ता की। 

हरीश बंसल ने विस्तार से बताया कि 20 अप्रैल से नोयडा में शटडाउन को पूरी तरह रोकने का निर्णय लिया गया और जो भी कार्य नोयडा के अन्दर किया गया।  उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 से 19 नये बिजली घर बनाने की भी चर्चा की। नोयडा के अन्दर नये बिजली घर बनाये जायेगें और नोयडा में जहां पर ट्रांसफार्मर की जरूरत होगी  वहां पर नये ट्रांसफार्मर रखने की भी बात कहीं गयी। सेक्टर 62 में एक नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा ताकि नोयडा में कहीं पर भी कोई समस्या आती है तो नियंत्रण कक्ष से उसको कंट्रोल किया जा सके।

समय-समय पर ट्रेपिंग की समस्या को भी संज्ञान में लिया गया और बिजली विभाग ने सभी लाइनों का 70 प्रतिशत अंडर ग्राउड करने का भी प्लान बनाया और 30 प्रतिशत  जहाँ पर संभव नहीं है वहाँ पर अंडर ग्राउड नही किया जायेगा। 

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सभी समस्याओ को संज्ञान में लिया और अपनी ईमेल आइडी (mlajewar63@gmail.com ) के माघ्यम से बताया गया कि जो भी समस्या आती है वह हमें ईमेल आइडी के माध्यम से संपर्क कर सकते है और आपकी समस्या को सरकार तक पहुँचाने का आश्वासन भी दिया । 

इंडस्ट्रीज और बिजली से संबंधित जो भी समस्या थी उसके बारे में संज्ञान दिया गया। हरीश बंसल ने आश्वासन दिलाया कि बहुत जल्द ही आपकी समस्या का समाधान किया जायेगा। 

बैठक में आईआईए के चैप्टर चेयरमैन नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष निर्मल कांत गोयल, सलाहकार अशीष मल्होत्रा, गुरमित सिंह उपस्थित रहे।