नशा मुक्त चंदन तिलक युक्त होली मिलन समारोह
नशा मुक्त चंदन तिलक युक्त होली मिलन समारोह
नई दिल्ली:-नशा मुक्त समाज आंदोलन व महाराणा प्रताप सेना के संयुक्त तत्वाधान में, रफी मार्ग के निकट स्थित विट्ठलभाई पटेल पार्क में,"नशा मुक्त चंदन तिलक युक्त होली मिलन समारोह" का आयोजन किया गया।जिसमें भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशे की लत से घर बर्बाद हो जाते हैं। अतः देश को नशा मुक्त बनाने के लिए,हम सब को एकजुट होना पड़ेगा,तभी हमारा देश विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बन,फिर से विश्व गुरु बन पाएगा।संवाददाता नीरज अवस्थी ने बताया कि नशा मुक्त चंदन तिलक युक्त होली मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार,कौशल किशोर ने कहा कि सभी के प्रयासों से ही हमारा देश नशा मुक्त बन पाएगा।कार्यक्रम आयोजक महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार ने सर्वप्रथम लोगों को चंदन का तिलक लगाकर, होली समारोह की शुरुआत की। इस मौके पर नशा मुक्त माहौल बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया।मंच का संचालन अंशुमान सिंह ने किया। महाराणा प्रताप सेना की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुचेता राज सिंह ने भी लोगों से नशा छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि वह समाज को बेहतर बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।


