वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे : एसएससीए ने किया नोएडा स्टेडियम में पेंटिंग कला प्रतियोगिता का आयोजन
नोएडा।PNI News। बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और उनके चौमुखी विकास के लिए सोसायटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट पिछल 12 साल से लगातार शहर में कार्य कर रही है। इसके लिए सोसाइटी हर महीने नोएडा स्टेडियम में मंथली संडे मैराथन और प्रत्येक 3 महीने के अंतराल पर खेलकूद कला और संस्कृति से जुड़ी प्रतियोगिता आयोजित करती रही है। सोसायटी की ओर से सेक्टर 31 निठारी गांव के नए बरात घर के ऊपर एक पब्लिक लाइब्रेरी भी संचालित की जा रही है जिसमें रोजाना 80-90 बच्चे निशुल्क पढ़ने के लिए पहुंचते हैं।

इसी कड़ी में सोसायटी द्वारा वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे दिनांक 3 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार को नोएडा स्टेडियम में एक पेंटिंग कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ गणेश वंदना के साथ दीप जलाकर किया गया। प्रतियोगिता के बीच में एसीपी जॉन टू के रजनीश वर्मा जी ने आकर के बच्चों का बहुत ही उत्साह बढ़ाया।

पुरस्कार वितरण एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय सिंह, महेश सक्सेना, प्रोफेसर मसूद खान एक्स बीन जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी, के पी सिंह, अशोक श्रीवास्तव आदि लोगों के द्वारा दिया गया इस प्रतियोगिता के 3 जज प्रतिभा अग्रवाल, प्रीति बजाज, एवं प्राची रस्तोगी थे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तमन्ना, सक्षम एनजीओ निठारी, दूसरे स्थान पर अनिकेत, अंकुर अनावा स्कूल, तीसरे स्थान पर संगीता कुमारी, अर्थ पैराडाइज निठारी, दूसरी कैटेगरी में प्रथम स्थान पर दीपा कुमारी, पृथ्वी कॉन्वेंट स्कूल, खोड़ा, दूसरे स्थान पर ऋषभ, अंकुर अनावा, तीसरे स्थान पर आयुष कुमार, संस्कार केंद्र स्कूल, तीसरी कैटेगरी में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी, नव ज्योति मॉडल स्कूल, दूसरे स्थान पर तपस, एस. एस. सी. ए. लाइब्रेरी, तीसरे स्थान पर वैष्वी, संस्कार स्कूल, तथा चौथे और आखिरी कैटेगरी में प्रथम स्थान पर साहिल खान, सर्वोदय स्कूल, दूसरे स्थान पर अंजू कुमारी, सक्षम, एनजीओ निठारी, तथा तीसरे स्थान पर जशिका अग्रवाल, निवेदा विद्या मंदिरस्थान।

प्रत्येक श्रेणी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। संस्था की तरफ से सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट टीचर्स को एप्लीकेशन सर्टिफिकेट एवं रिप्लेसमेंट प्रदान किया गया।
इस प्रोग्राम में संस्था के कन्वीनर एम एम बैक प्रेसिडेंट सुभाष अग्रवाल पी प्रेसिडेंट श्रीमती विमलेश शर्मा, सेक्रेटरी दिनेश भारद्वाज, श्रीमती इंदिरा चौधरी, श्रीमती त्यागराजन, नरेंद्र चंचल, देवेंद्र, श्रीमती संतोष शर्मा, श्रीमती अलका, कंचन श्रीवास्तव विक्की शर्मा एवं अंकिता शर्मा एवं लाइब्रेरियन अंकिता उपस्थित थे।


