हीरोइन तस्कर के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
जमानियां (गाजीपुर) : दिलदारनागर पुलिस ने फरार हेरोइन तस्कर कस्बा निवासी रईस अंसारी व सब्बलपुर निवासी राजू यादव के घर कुर्की नोटिस चस्पा की। अतिरिक्त निरीक्षक रामाकांत यादव ने बताया कि हेरोइन तस्कर कस्बा बाजार निवासी मो रईस व सब्बलपुर निवासी राजू यादव गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे हैं। कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई के लिए जारी नोटिस को घरों पर चस्पा किया गया है। तय समय में दोनों हाजिर नहीं हुए तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई होगी।


