बिरनो क्षेत्र मे 36 घंटे से बिजली लापता, हाल बेहाल
गाजीपुर । बिरनो बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते बिरनो क्षेत्र की हालत यह है की 36 घंटे से बिजली लापता है। वही शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं।यहां बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान रहे लोग
निशांत तिवारी उप शाखा प्रबंधक युनियन बैंक बिरनो ने बताया उपभोक्ता तो आ रहे है लेकिन जनरेटर चला कर कार्य करने मे तमाम समस्यायें आ रही है वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो चिकित्साधिकारी एम एल निगम ने बताया की बिजली हड़ताल से इमरजेंसी बाधित हो रही और वैक्सीन रखी जिनके खराब होने का डर सता रहा है। शुक्रवार की दोपहर से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिरनो फीडर से लगभग चार हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से बिजली व पानी की दिक्कत उत्पन्न हो गई है। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब देने लगे हैं। मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण भी बंद हैं।
बिरनो विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को एक भी कर्मचारी नहीं रहे लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल विजय बहादुर सहित दो पुलिस कर्मी रहे मौजूद पुछे जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने कहा की बिजली कर्मी तो मौजूद नहीं है हम लोग खुद रात में रोशनी के लिए मोमबत्ती का प्रयोग करने की तैयारी मे है ऐसे मे क्षेत्र मे किसान और गृहणियां परेशान तो है ही सुरक्षा मे थाना परिसर भी अंधेरे मे पङा हुआ है क्षेत्र मे भङसर बिरनो जयरामपुर खरगपुर इनवा मुहम्मदपुर सहित गांवो मे लोगो का हाल बिजली नहीं होने से बेहाल है।


