अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग हजारों का सामान जलकर हुआ राख
गाज़ीपुर जंगीपुर झोपड़ी में आग लगने से तीन झोपड़िया जलकर हुई राख पीड़ित का परिवार खुले छत के नीचे जीवन बिताने को हुआ मजबूर घर में रखें गेहूं चावल और कैश के साथ हजारों का सामान जलकर हुआ स्वाहा।
जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर गांव में प्रहलाद बिंद पुत्र स्वर्गीय रामलाल बिंद के घर में आज तड़के सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई यह तो संयोग ही था कि परिजन घर के काम में लगे हुए थे नहीं तो एक बहुत बड़ी घटना घट सकती थी पीड़ित प्रह्लाद बिंद की दो बेटे और दो बेटियां हैं घर में आग लगी की घटना के बाद पीड़ित के परिवार पर खाने पीने के लाले पड़े हुए है।

वही आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल विजय बहादुर ने घटनास्थल पर मौका मुआयना किया और अति शीघ्र लाभ प्रदान कराने का आश्वासन भी दिया।


