गोल्ड मेडल जीत कर शैलेंद्र ने किया जनपद का नाम रोशन

गोल्ड मेडल जीत कर शैलेंद्र ने किया जनपद का नाम रोशन

गाजीपुर बिरनो क्षेत्र के शैलेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश में हो रहे वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। 

बिरनो क्षेत्र के भङसर गांव निवासी रामबचन सिंह, टप्पू का पुत्र शैलेंद्र सिंह बिरू अपने प्रतिभा से गांव क्षेत्र सहित जनपद का नाम दर्जनो बार रोशन किया है। इसी कड़ी में एक बार फिर मध्य प्रदेश के पन्ना में हो रहे 25वां ओपन यूथ नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने टीम को जीत दिलाया और प्रथम नंबर हासिल करते हुए गोल्ड मेडल भी जीता वही। इस खेल प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर हरियाणा की टीम और तीसरे नंबर पर कर्नाटक की टीम रही पदक की जानकारी होते ही पूरे गांव में हर्ष व्याप्त है।

वॉलीबॉल खिलाड़ी शैलेंद्र सिंह के दादा श्यामा सिंह और पिता राम बचन सिंह किसान है जानकारी देते हुए श्यामा सिंह ने बताया कि बचपन से ही खेल रुचि शैलेंद्र के अंदर देखने को मिलती थी और अब जिस तरह से उसने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए परिवार गांव और जनपद का नाम रोशन किया है इससे यह प्रतीत होता है कि एक ना एक दिन वह देश के लिए भी खेलने का काम करेगा ।