माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी की पुलिस की तलाश

गाजीपुर : मुख्तार अंसारी की पत्नी व गैंगस्टर अफ्शा अंसारी की गिरफ्तारी को मऊ पुलिस ने जिले में उनके ठिकानों पर शनिवार को दबिश दी। काफी देर तक उनके ठिकानों को खंगाला, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद वह लौट गए।

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के खिलाफ मऊ के थानों में भी कई मुकदमा दर्ज है। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित हैं। जिनकी तलाश में पुलिस ने मुहम्मदाबाद स्थित उनके आवास पर दबिश दी। मौजूद लोगों से आवश्यक पूछताछ भी की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्रे ने बताया कि मुख्तार की पत्नी के खिलाफ कई मामले में पंजीकृत हैं। गैंगस्टर के मामले में मऊ पुलिस ने उनके यहां दबिश दी थी।