बिरनो एडीओ पंचायत पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद- सचिंद्र नाथ सिंह लल्लन
गाजीपुर बिरनो एडीओ पंचायत और सफाई कर्मचारी पर एक महिला द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ एवं दुर्व्यवहार के आरोप को निराधार बताते हुए उनके समर्थन में कई संगठन आगे आ गए हैं l ग्राम प्रधान संगठन,ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी संघ, रोजगार सेवक संघ ,पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मचारी संघ ने गुरुवार को बिरनो ब्लॉक मुख्यालय पर संयुक्त बैठक और इस मामले को उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की वही न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी l
वक्ताओं ने कहा कि महिला गलत तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए दबाव बना रही थी उसके प्रार्थना पत्र के आधार पर नाम दर्ज किया जाना विधि सम्मत नहीं है इसकी जांच कराई जाए ग्राम प्रधान संगठन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सचिंद्र नाथ सिंह लल्लन ने कहा कि ब्लॉक कर्मियों पर लगाया गया आरोप निराधार है इसके बावजूद यदि कार्मिकों के विरुद्ध कोई कार्यवाही होगी तो ब्लॉक के प्रधान, अधिकारी एवं कर्मचारी लामबंद होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे l बाबू रायपुर गांव के प्रधान विसर्जन यादव ने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशनलाल ने कहा कि निराधार आरोप को सफाई कर्मचारी संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा l
इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव उर्फ पप्पू , गोपालपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव , भङसर के ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता, तियरा के ग्राम प्रधान गंगा प्रसाद, बोगना ग्राम प्रधान दिनेश चौहान, सुरेंद्र राम ,सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री ईश्वर यादव ,जिला संयुक्त मंत्री कामेश्वर रावत ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संतोषी राय मौजूद रही।


