द्रोपती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा कार्यालय पर खुशीयाँ मनाई गयी

द्रोपती मुर्मू  के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा कार्यालय पर खुशीयाँ मनाई गयी

गाजीपुर।भारत गणराज्य की 15 वीं व देश की प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आज सायंकाल भाजपा जिला कार्यालय पर खुशिया मनाई गयी।जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे इस अवसर पर एक दूसरे का मुह मिठा कर, मिष्ठान वितरण कर तथा एक दूसरे को बधाई देकर उनके सम्मान मे नारे लगाए गये।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेश राम, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय,आई टी संयोजक आलोक शर्मा, मुरली कुशवाहा, प्रवीण विश्वकर्मा, गुलाब राम, शिवम पांडेय, हर्ष कुशवाहा, अशोक मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।