अरे यह क्या करंडा में एक बार फिर चली गोली, बनी चर्चा का विषय
गाजीपुर-मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे करण्डा थानाक्षेत्र के गोशंदेपुर निवासी किसान संजय सिंह( 47) पुत्र हकड़ू सिंह अपने भाई के साथ गांव के दक्षिण तरफ खेत जोतने गया था। अभी संजय ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचा ही था कि गांव के ही तीन चार लोग लाठी डंडा लेकर ट्रैक्टर की ओर लपके, यह देख संजय मामले को समझ गया और ट्रैक्टर लेकर भागने लगा, खेत से सड़क पर चढ़ाते समय गति धीमी होते ही हमलावर गाड़ी तक पहुंच गये और संजय पर कट्टे से फायर कर दिया, गोली ट्रैक्टर के सीट में पीछे लगी पानी की बोतल को छेदते हुए ट्रैक्टर की सीट के लोहे से टकरा गयी, जिससे चालक संजय साफ साफ बच गया। गोली चलने की आवाज से ही घबराया संजय सिंह ट्रैक्टर लेकर भागकर सीधे थाने पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी , सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को उठाकर थाने ले गयी और पूछताछ कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार संजय सिंह और हमलावरों के परिवार के कुछ युवकों से पिछले एक महीने से विवाद चल रहा है दोनो पक्षों ने पहले भी दो तीन बार लाठी डंडे और लात घूसों से मारपीट की थी।
इस सम्बन्ध में हमारे क्षेत्रीय संवाददाता से थानाध्यक्ष करंडा कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवायी की जा रही है।


