महाहर धाम परिसर में दर्शन पूजन के दौरान छीनी गले की चैन,कांवरिया की मोबाइल चोरी

महाहर धाम परिसर में दर्शन पूजन के दौरान छीनी गले की चैन,कांवरिया की मोबाइल चोरी

महाहर धाम परिसर में दर्शन पूजन के दौरान छीनी गले की चैन,कांवरिया की मोबाइल चोरी -

मरदह ।

महाहर परिसर में सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन श्रद्धालुओ की भारी भीड़ के बीच कई महिलाओं के गले की चैन छीनने एवं कावरिया की मोबाइल चोरी की घटना से अफरा तफरी बनी रही । मुख्य मंदिर में महिला एवं पुरूष पुलिस पुलिस बल की तैनाती एवं सीसी टीवी कैमरे लगाने के बावजूद चोर उचक्के चोरी करने में सफल रहे। नोनहरा थाना के नोनहरा निवासी अनन्या कुशवाहा के गले से सोने की चैन उचक्कों ने चोरी कर लिया । जंगीपुर गांव निवासी कावरिया तेजबहादुर गुप्ता की मोबाइल उच्चको ने चुरा लिया । अन्य कई महिलाओं की चैन छीनने की घटना हुई। चैन छीनने का प्रकरण में पुलिस एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।