जीआईपी मॉल में विश्व हृदय दिवस पर लगाया गया निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर

जीआईपी मॉल में विश्व हृदय दिवस पर लगाया गया निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर

नोएडा I 29 सितंबर सेक्टर 38ए स्थित जीआईपी मॉल में आज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा और जीआईपी मॉल के संयुक्त तत्विधान में निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 150 लोगो के स्वास्थ की जांच की गई, जिसमे शुगर, रक्तचाप, और हड्डियों में मिनरल्स की जांच की गई। 

वरिष्ट चिकित्सक डाक्टर बृजेश सिंह ने परामर्श के साथ साथ पोष्टिक आहार और दिन चर्या में अनुशासन और व्यायाम पर जोर दिया। 
डाइटेशियन शिप्रा ने इस अवसर पर स्वास्थय व भोजन विशेषकर हरी सब्जियां खाने की सलाह दी, शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक चला।