दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

गाज़ीपुर करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी रविन्द्र राम को सोमवार की रात गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। 

थाना क्षेत्र के लाल पिपरी गांव की महिला की नामजद तहरीर पर छान बीन में जुटी पुलिस को आरोपी का लोकेशन मिलते ही सोमवार की रात कुद्दन पुर थाना दुल्लह पुर से रविन्द्र राम पुत्र शिवनाथ राम निवासी कुद्दनपुर थाना दुल्लह पुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ सितम्बर माह मे दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी 376 का आरोपी था घर से गिरफ्तार किया गया है।