औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने किया मेट्रो हॉस्पिटल में ब्लड सेंटर का निरीक्षण
नोएडा। बदलते मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देशानुसार जनपद में ब्लड और ब्लड कंपोनेंट की गुणवक्ता एवं पर्याप्त मात्रा की जांच की जाए की गई। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर द्वारा 12 जुलाई को नोएडा मेट्रो हॉस्पिटल में ब्लड सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक के उपकरण, ब्लड स्टोरेज रख रखाव एवं संबंधित अभिलेखों की जांच की गई, मौके पर ही रेफ्रिजरेटर में भंडारित दो ब्लड यूनिट का वजन और हीमोग्लोबिन की जांच करायी गयी जो कि मानकों अनुसार पायी गयी।
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने भारत सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइंस के पालन करने हेतु ब्लड बैंक को नवीन स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीज़र को फालो करने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही ब्लड बैंक को ब्लड यूनिट की कीमत को ओपन टू पब्लिक और बड़े अक्षरों में डिस्प्ले करने के निर्देश दिए गए हैं।

औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर द्वारा बताया गया कि ब्लड सेंटर में डेंगू की बीमारी में कारगर प्लेटलेट्स की ज्यादा मांग नहीं आयी है, ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लड एवं ब्लड कंपोनेंट्स मौजूद हैं।
दो मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर दो दवा के लिए नमूने

नोएडा सेक्टर 119 स्तिथ सिटी फार्मसी से एक ब्लड प्रेशर की औषधि का नमूना लिया गया, वहीं सेक्टर 119 स्तिथ एक प्रधान मंत्री भारतीय
जन औषधि केंद्र , से भी एक दवा का नमूना संगृहीत किया गया दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोग शाला भेजा जा रहा है।


