दो किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
गाजीपुर अंतर्जनपदीय अवैध गाजा तस्कर एक नफर अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए उसके कब्जे से 2 किलो 800 ग्राम अवैध गाँजा बरामद करने में कोतवाली, पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर व क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, थाना कोतवाली, गाजीपुर के निर्देशन मे दिनांक 12.01.2023 को उ0नि0 अभिषेक सिंह, का0 सुनील कुमार निर्मल, का0 अरूण यादव मय वाहन सरकारी सं0 UP61G0260 चालक का0 ओमकार के लार्ड कार्नवालिस गेट से मुखबीरी सूचना के आधार पर अन्तरजनपदीय गाजा तस्कर गि सौरभ सिंह पुत्र गिरीश सिंह नि0 खिदिरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध गाँजा बरामद बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली, गाजीपुर में अन्तर्गत धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


