धर्म रक्षा समिति ने किया धर्म जागरण अभियान शुरू
नोएडा। सदरपुर कॉलोनी सेक्टर 45 में गायत्री पब्लिक स्कूल में धर्म रक्षा समिति द्वारा धर्म जागरण का कार्य किया गया। जिसके अंतर्गत युवाओं को अपने महापुरुषों के बारे में बताया गया और उन महापुरुषों से युवाओं को किस प्रकार प्रेरणा लेनी चाहिए महापुरुषों ने अपने जीवन काल मैं किन किन परिस्थितियों का सामना करा उनके जीवन से हम शिक्षा लेनी चाहिए और धर्म के प्रति जागरूक होने के लिए बोला और माथे पर चंदन क्यों लगाते हैं उसे क्या फायदे होते हैं उसके बारे में बताया गया और युवा साथियों से बोला की हफ्ते में एक बार जरूर नजदीकी मंदिर पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करे और युवाओं को श्रद्धा स्वामी श्रद्धानंद एवं श्रद्धा स्वामी लक्ष्मणनन्द के बारे में बताया गया की किस प्रकार इन महापुरुषों ने अपने प्राण की आहुति देकर हिंदू धर्म को जगाने का कार्य किया।
इस मौके पर मृत्युंजय ;अजय, विकी, हर्षित गोपाल ,आकाश ,मोनटी ,कन्हैया , पुनित ,तरुण, लोकेश,सतेंद्र,अंकित, संतोष,चंदन, व अन्य सभी युवा साथी मौजूद रहे


