बिरनो पुलिस ने दुष्कर्मी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बिरनो पुलिस ने दुष्कर्मी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गाजीपुर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नगर निकाय चुनाव के मद्दे नजर बिरनो पुलिस के गिरफ्त में आया एससी एसटी एक्ट और पाक्सो एक्ट का आरोपी।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमरीश यादव उम्र 18 पुत्र योगेंद्र यादव निवासी सराय गोविंद भीटवा थाना शादियाबाद काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर रहा था आरोपी एससी एसटी एक्ट और 501 का मुख्य आरोपी था। क्षेत्र भ्रमण में निकले उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा को इस संबंध में सूचना मिली

कि आरोपी युवक गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर कई भागने की फिराक में है सूचना मिलते ही बिरनो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़ लिया।

इस संबंध में बिरनो थाना अध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की काफी समय से तलाश थी वह पुलिस को चकमा देकर इधर-उधर रह रहा था अब संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।