फरार कुकर्मी गिरफ्तार , भेजा गया जेल
गाज़ीपुर : बरेसर पुलिस ने 376,504,506 धारा के मामले के वांछित अभियुक्त को रविवार को अलावलपुर चट्टी से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में में आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
बरेसर थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत संबंधित थाने में पंजीकृत धारा 376 ,504 506 में वांछित चल रहे अभियुक्त की मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अलावलपुर चट्टी पर खड़ा है और कही भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने दौडाकर पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम राजकुमार पुत्र रामनाथ निवासी राजापुर थाना कासिमाबाद होना बताया। बरेसर थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, कां अतुल कुमार ,का दुलीचंद चांद का अनिल मद्धेशिया शामिल रहे।


